प्रशासनिक अधिकारी के घर में लाखों की चोरी










प्रशासनिक अधिकारी के घर में लाखों की चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के कोठी गेट पर स्थित गोपीपुरा हंस गली निवासी अनिल गिरी पुत्र स्वर्गीय छिद्दागिरी के मकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए चोरों ने घर से डेढ़ लाख रुपए की नकदी और जेवरात चुरा लिए। चोरी की घटना को अंजाम देने के पश्चात चोर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो खुला दरवाजा, अलमारी देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि अनिल गिरी धौलाना तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जो शनिवार की रात को अपनी पत्नी सुनीता पुत्र केशव के साथ घर में सो रहे थे। रविवार के चलते परिजनों की आंख थोड़ा देरी से खुली। सुबह 8:00 बजे जब सुनीता की नींद खुली तो देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। कमरों के अंदर अलमारी खुली हुई थी।

सुनीता ने तुरंत अनिल को उठाया। इसके बाद दोनों कमरे के अंदर गए तो देखा की अलमारी से डेढ़ लाख रुपए की नकदी गायब है। चोरों ने तीन सोने के सेट, चार जोड़ी टॉप्स, एक झुमकी, एक चैन, दो जोड़ी कंगन, 14 अंगूठियां, तीन मंगलसूत्र के साथ-साथ चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए। अनिल ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093








Related Posts

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

Read more

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
error: Content is protected !!