हापुड़ में पहुंचे ठग से रहे सावधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक ठग पहुंच चुका है जो अपने पास ए टू जेड समस्याओं का समाधान होने का दावा करता है। ऐसे ठग से सावधान रहने की जरुरत है। खासतौर से महिलाएं क्योंकि ऐसे मामलों में देखा गया है कि सबसे ज्यादा महिलाएं ही ठगी का शिकार होती है। रविवार की सुबह समाचार पत्रों में रखा हुआ एक इश्तहार मिला जिसमें गुरु समीर जी दावा करते है कि उनके पास ए टू जेड समस्याओं का समाधान है। वह बताते हैं की मुख्य समस्या प्रेम विवाह, शादी में रुकावट, माता पिता को मनाना, प्यार में धोखा खाए प्रेमी-प्रेमिका, कारोबार में बंदिश, ऊपरी असर, बीमारी मे दवा का न लगना, सास-बहू में झंगड़ा, पती-पत्नी में अनबन, सौतन से छुटकारा, तलाक जैसी समस्याओं के समाधान का दावा गुरु समीर जी कर रहे है। इश्तहार में उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर भी अंकित किया है। हमारी अधिकतम जानकारी के अनुसार इस समस्याओं के हल के लिए कोई दवा नहीं है ये समस्याओं तो परिवार में मिल बैठ कर हल हो सकती है। हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश सीमन ने कहा है कि यह सबसे बड़ा ठग है इसके बहकावे में न आए, पुलिस व खुफिया तंत्र इस ओर ध्यान दे और इस ठग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























