Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव शाहपुर और मानक चौक में नए बिजली घर बनाए जाएंगे जिनमें करीब 300 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ऊर्जा निगम द्वारा बिजली घर बनाए जाएंगे जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को और बेहतर किया जा सके। इसके लिए ऊर्जा निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है।
गढ़ के गांव दोताई और खादर क्षेत्र के गांव शाहपुर की तरफ बिजली सप्लाई में कटौती की शिकायत मिल रही थी जिसे लेकर अधिशासी अभियंता आनंद गौतम ने टीम के साथ दोनों गांव का सर्वे किया और दो नए बिजली घर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। हरी झंडी मिलने के बाद अब बिजली घरों का निर्माण कार्य शुरू होगा जिनमें कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बिजली घरों में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र को बिजली सप्लाई की जाएगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























