हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने के मामले में गढ़ पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला 31 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे का है जब गांव निवासी संतो घर में कम कर रही थी। इसी बीच गांव के रहने वाले कुछ दबंग घर में आ धमके और वृद्धा के साथ अभद्रता करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने वृद्धा को लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में पीड़िता के पोते ने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























