हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम मस्जिद के सामने हैंडपंप से पानी भरने गई एक युवती के साथ दूसरे पक्ष के युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया। इसी बीच मौलवी ने जब आरोपियों की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान दो पक्षों में बवाल की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती मस्जिद के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए गई थी। वहां पहले से खड़े कुछ युवकों ने युवती पर फब्तियाँ कसना शुरू कर दिया और देखते ही देखते छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब शोर मचाया तो मस्जिद के इमाम ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गुस्साए दबंगों ने इमाम के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर सीओ, एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























