लाठीचार्ज मामला: फ्रीगंज रोड पहुंची एसआईटी ने किया निरीक्षण










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में गठित एसआईटी की टीम शनिवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर पहुंची और निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसआईटी की अध्यक्ष मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाए। इस दौरान उनके साथ एसआईटी सदस्य आईजी मेरठ तथा डीआईजी मुरादाबाद भी उपस्थित रहे। इससे पहले शुक्रवार को टीम दोनों पक्षों को सुनने के लिए हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित निरीक्षण भवन पहुंची थी।

शनिवार को एसआईटी में शामिल अधिकारी कार में सवार होकर हापुड़ के तहसील चौराहा पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों ही अधिकारी पैदल हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी रघुवीरगंज तक गए और तहसील चौराहे से होते हुए हापुड़ कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों को वीडियो फुटेज कलेक्ट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे आदि को खंगाला गया और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा, एडीएम संदीप कुमार, क्षेत्राधिकार हापुड़ अशोक कुमार सिसोदिया, एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!