नहर से चाचा का शव मिला, भतीजे की खोज जारी










नहर से चाचा का शव मिला, भतीजे की खोज जारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इंद्रगढ़ी मौहल्ला के चाचा-भतीजे शुक्रवार की अपराह्न गांव गोंदी-सलाई के निकट गंग नहर में नहाते वक्त डूब गए जिनमें एक संदीप का शव शनिवार की सुबह नहर से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे दीपांशु की तलाश जारी है। गोताखोर दीपांशु को खोजने में जुटे है औऱ मौके पर भीड़ लगी है।

बता दें कि हापुड़ के इंद्रगढ़ी मौहल्ले में पुराने जूतों की मरम्मत करने वाले दयानंद का 25 वर्षीय बेटा संदीप अपने भतीजे 18 वर्षीय दीपांशु व एक अन्य के साथ शुक्रवार की अपराह्न गंग नहर में स्नान करने गए थे। तीसरा युवक तो मौके पर ही खड़ा रहा। परंतु चाचा-भतीजे ने नहर में नहाने के लिए पुल से छलांग लगा दी। एक बार तो दोनों पानी से बाहर दिखाई दिए। परंतु उसके बाद पानी से बाहर नहीं आए। चाचा-भतीजे के नहर में डूबने की आशंका से तीसरे व्यक्ति ने दौड़कर चाचा-भतीजे के परिवार को सूचना दी।

सूचना मिलने पर लोग नहर की ओर दौड़ पड़े और चाचा-भतीजे को नहर में खोजना शुरू कर दिया। गोताखोरों ने संदीप का शव शनिवार की सुबह बरांद कर लिया जबकि दीपांशु की तलाश जारी थी।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!