आबकारी टीम ने गंगा शुध्द भोजनालय से शराब बेचते पकड़ा










आबकारी टीम ने गंगा शुध्द भोजनालय से शराब बेचते पकड़ा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई करके एक धंधेबाज को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 ने स्टाफ के साथ शुक्रवार को अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में अवैध शराब के ख़िलाफ़ कैण्टीन/ढाबो/रेस्टोरेंट/ आदि की चैकिंग /जॉच की और अचपलगढ़ी देशी/विदेशी/बियर/खैरपुर देशी/सिखेड़ा मॉड पिलखुवा देशी/विदेशी/ शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राहको से ओवर रेटिंग की बाबत पूछताछ की गयी सभी ने सही मूल्य पर बिक्री होना बताया और साथ ही स्टॉक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि बड़े अक्षरों में रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए व विक्रय निर्धारित मूल्य पर ही की जाये।
प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 ने आबकारी स्टाफ के साथ थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ढाबों की चैकिंग की और चैकिंग के दौरान माँ गंगा शुद्ध भोजनालय से अभियुक्त चरण सिंह पुत्र तारा चन्द सिंह निवासी आदर्शनगर थाना गढ़ हापुड के कब्जे से 34 पव्वा मिस इंडिया देशी शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।

हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!