एसआईटी के समक्ष अधिवक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में गठित एसआईटी की टीम दोनों पक्षों को सुनने के लिए शुक्रवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित निरीक्षण भवन पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि शासन द्वारा गठित जांच कमेटी पूर्ण रूप से एक पक्षीय है। अधिवक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा गठित जांच कमेटी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होने के कारण संपूर्ण अधिवक्ता समाज को उच्च जांच कमेटी की विश्वसनीयता पर संशय है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उक्त कमेटी में एक सेवानिवृत न्यायिक अधिकारी (उच्च न्यायालय) व बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को नामित किया जाए तथा दो अन्य अधिकारी जो पुलिसकर्मी ना हो को उक्त जांच में शामिल किया जाए। अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए। उसके बाद ही बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश तथा हापुड़ बार एसोसिएशन व प्रदेश के अधिवक्ता जांच में सहयोग करेंगे।


बताते चलें कि लाठीचार्ज की जांच के लिए शासन ने मंडलायुक्त मेरठ की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया है जिसमें आईजी मेरठ तथा डीआईजी मुरादाबाद को सदस्य बनाया गया है। हापुड़ बार के अध्यक्ष हाजी ऐनुल हक एडवोकेट, सचिव नरेंद्र शर्मा व अन्य अधिवक्ताओं ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर कड़ा विरोेध जताया।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622








Related Posts

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…

Read more

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
error: Content is protected !!