👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में शुक्रवार को धौलाना के अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को अधिवक्ताओं ने रद्द व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता धौलाना की सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं जिन्हें रद्द किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























