हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर मारपीट और फायरिंग के मामले में सरेंडर करने वाले आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद आरोपी को दोबारा से जेल भेजा गया है।
आपको बता दें कि 25 मई को कुछ युवकों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर पानी को लेकर मारपीट और फायरिंग की थी जिसमें तीन टोल कर्मी घायल हो गए थे। टोल कर्मियों ने आरोपी हिमांशु को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था जबकि फरार आरोपी अकांक्ष राघव की तलाश पुलिस कर रही थी जिसने 16 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे की रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर छिजारसी रेलवे फाटक के पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। इसके बाद आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























