भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का वचन










भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का वचन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहन और भाई के परस्पर स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार गुरुवार को हापुड़ में धूमधाम व परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा बहनों व भाइयों ने बाजारों में जमकर खरीददारी की जिस कारण बाजारों में मिठाई व उपहार की दुकानों पर भारी पड़ी देखी गई। बसों के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और चौराहों पर भीड़ रही। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक बहनों को दी गई मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ बहनों ने उठाया। सड़कों पर वाहनों के आवागमन  के कारण अनेक स्थानों पर यातायात जाम रहा। मकानों की छतों पर युवक-युवतियों, बच्चों व बुजुर्गों ने जमकर पतंगबाजी की।

परस्पर स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को मनाने हेतु भाई-बहन में विशेष उत्साह देखा गया। बहनों ने भाइयों को आकर्षक राखी बांधकर मुख मीठा किया और रक्षा का संकल्प दिलाया। यह पर्व घर- घर मनाया गया। अनेक ब्राह्मणों ने यजमानों के घर पहुंचकर राखी बांधी। ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी गणमान्य लोगों के घर जाकर रक्षासूत्र बांधे और रक्षाबंधन पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला। हापुड़ मंडी में विशेष मेला आयोजित किया गया, जहां नवविवाहित युवकों व प्रथम बार पुत्र रत्न प्राप्त करने वाले परिवारजनों ने निशान चढ़ाकर परिवार में सुख शांति व उन्नति की कामना की।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

पक्का बाग में अवैध निर्माण

🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
error: Content is protected !!