हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव डहाना में चोरों ने धावा बोला जहां से वह चार नलकूपों से स्टार्टरों को तोड़कर, सामान, तांबे का तार चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि गांव निवासी किसान जगदीश पुत्र बने सिंह, दिनेश पुत्र बलजीत सिंह, पुनीत पुत्र जगदीश सिंह तथा भवेंद्र सिंह सिसोदिया पुत्र ज्ञान सिंह की नलकूपों से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मंगलवार की रात को किसान अपने घर लौट गए। जब वह बुधवार की सुबह नलकूपों पर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। चोरी की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई जिसके पश्चात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। चोरों ने तांबे का तार व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






















