हापुड,सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक सघन कुष्ठ रोगी खोजी एवं निगरानी अभियान का संचालन किया जाना है। जिसमें आशा एवं पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सुन्न दाग एवं धब्बों की जाँच की जायेगी जिसका प्रशिक्षण सभी आशओं एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है।
डा० सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अभियान में सहयोग करें तथा सुन्न दाग एवं धब्बों की जाँच करने पर रोग की पुष्टि होने के उपरान्त जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क इलाज कराये। उक्त कार्यक्रम में सम्मलित अभियान को लक्ष्य तक पहुँचाने हेतु अपनी सहभागिता प्रस्तुत करें।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























