हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पबला गांव के पास बुधवार को झाड़ियां में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलखुवा के पबला के पास ग्रामीणों ने एक शव देखा जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























