जनपद हापुड में वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा












जनपद हापुड में वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा
हापुड सूवि(ehapurnews.com):हापुड के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से प्रभागीय वन अधिकारी हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 22 अगस्त 2023 तथा 15 अगस्त 2023 को जिले के सभी विभागों को आवंटित पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया। मीटिंग में पौधारोपण के जियो टैग एवं पौधों की सुरक्षा, निराई, गुराई, पौधारोपण पंजिका तथा पौधों के जीवित प्रतिशत पर चर्चा की गई, तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वृक्षारोपण स्थल पर नोडल अधिकारी नामित कर उसकी उचित देखभाल करें। तत्क्रम में जिला गंगा समिति के में 15 गंगा ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों से गंगा तथा उसकी सहायक नदियों को प्रदूषित करने वाले उद्योगों की सूची पर चर्चा करते हुए उसे पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। एसटीपी और एटीपी के क्रियान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई। पुनः जिला पर्यावरण समिति के सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भी चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा और हापुड़ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद के अपशिष्ट पदार्थों के पृथक्करण, प्लास्टिक प्रदूषण एवं प्लास्टिक बैन की कार्यवाही और ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर भी चर्चा की गई।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288









Related Posts

रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

🔊 Listen to this रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल, हापुड़ की बोर्ड मीटिंग आयोजित की…

Read more

खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

🔊 Listen to this खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को कुचेसर चौपला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

JOB ALERT: सिक्योरिटी गार्ड व घरेलू सहायक की आवश्यकता, योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतन: 9627222133

JOB ALERT: सिक्योरिटी गार्ड व घरेलू सहायक की आवश्यकता, योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतन: 9627222133

गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला
error: Content is protected !!