गढ़मुक्तेश्वर के नया बांस गांव में मिली अवैध शराब












गढ़मुक्तेश्वर के नया बांस गांव में मिली अवैध शराब
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड में आबकारी टीम की छापामार कार्रवाई जारीशहै।वी° केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा आज अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में अवैध शराब के खिलाफ मोदीनगर मार्ग पर रोड चैकिंग तथा संदिग्ध ग्राम शाहपुर फगौता में दविश की गई। दौरान दविश किसी प्रकार की कोई वस्तु वरामद नहीं हुई । तत्पश्चात मीरापुर गढ़ी देशी/विदेशी/बियर/डबरिया पिलखुवा देशी/बियर/विदेशी/शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सत्यापन किया गया‌।रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए।
प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय आबकारी स्टाफ द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत नया वांस गाँव में दबिश की दबिश के दौरान मुकेश पुत्र जगराम के घर से अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 मे मुकदमा पंजीकृत किया गया । उसके बाद ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की गई। मीरा रेती विदेशी/देशी/बीयर शराब दुकानों का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया। व आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया।
सभी अनुज्ञापिओं को निर्देशित किया गया कि माह का निर्धारित अपना कोटा तत्काल उठाना सुनिश्चित करें। दुकान पर स्पष्ट रूप से टोल फ्री व सीयूजी नम्बर अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

🔊 Listen to this एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व कानून-व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग…

Read more

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

🔊 Listen to this “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने बुधवार को हापुड़ के जिलाधिकारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास
error: Content is protected !!