लाठी चार्ज की गूंज लखनऊ तक गूंजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर मंगलवार को किए गए लाठी चार्ज की गूंज लखनऊ तक पहुंचने पर उत्तर प्रदेश शासन ने संज्ञान लिया है और पुलिस महानिदेशक पल-पल की अपडेट ले रहे है, दूसरी ओर खुफिया तंत्र भी सक्रिय होकर अपनी रिपोर्ट भेज रहा है। उधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अवकाश से लौट आए है और बुधवार को ड्यूटी पर तैनान दिखाई दिए।
पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को रुक-रुक कर कई बार तहसील चौपला पर प्रदर्शन किया और पुलिस विरोधी नारे लगाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भारी पुलिस बल के साथ तहसील चौपला पर तैनात है। हापुड़ बार एसोसिएशन की अगुवाई में हापुड़ के वकीलों का प्रदर्शन जारी है और मांग पूरी होने तक जारी रहेगा यानि कि वकील अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों की मांग है कि लाठी चार्ज के लिए दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर निलम्बित किजा जाए।
“वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं बल्कि हमला किया:” यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























