सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी की लाठीचार्ज की निंदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में वकीलों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठी चार्ज को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने संज्ञान लेते हुए, पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है औऱ पीड़ित वकीलों को आर्थिक मदद की मांग करते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की है।
एसोसिएशन के सचिव रोहित पांडे ने एक पत्र जारी कर कहा है कि हापुड़ के वकीलों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर हापुड़ द्वारा किए गए लाठी चार्ज की एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है और पुलिस का यह कार्य मौलिक अधिकारों का हनन है।
पत्र में एसोसिएशन ने सम्पूर्ण धरना की जांच कराने तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घायल वकीलों को आर्थिक मदद दी जाए। एसोसिएशन ने बार काउंसिल आफ इंडिया और अन्य सभी राज्यों की स्टेट बार काउंसिल से कहा है कि वकीलों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए।
VIDEO: “वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं बल्कि हमला किया:” यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























