कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल वकीलों से वार्ता करेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा हापुड़ व गाजियाबाद के वकीलों पर की गई बर्बरता पूर्ण लाठी-चार्ज में घायल वकीलों व पीड़ित वकीलों तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस हाई कमान को अवगत कराएगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल में निम्न पदाधिकारी घोषित किए है। प्रदेश महासचिव-सजीव शर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी व सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव-डा. मौ.शोएब, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल सहित हापुड़ के नेता डा.खालिद मौहम्मद खान, नरेश भाटी, मानवी सिंह, जावेद चौधरी, विकास त्यागी, राज सिंह गुर्जर, ओमदत्त त्यागी व मुकेश कौशिक को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। 14 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन व पुलिस से वार्ता करेगा।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























