हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो भाई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंटर कॉलेज के दो छात्रों के गुटों में मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कॉलेज के बाहर मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया। कुनाल का आरोप है कि जैसे ही वह गांव पहुंचने वाले थे तो दूसरे गुट के छात्र मौके पर पहुंचे और कुनाल और उसके भाई को बुरी तरीके से पीटा जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























