हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी तथा अधिवक्ता घायल हो गए। हालातों को संभालने के लिए अन्य थानों की पुलिस फोर्स को भी हापुड़ की कचहरी रोड पर तैनात किया गया है। जिले के शीर्ष अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बयान जारी किया है।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हापुड़ के तहसील चौराहा पर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच अधिवक्ताओं और पुलिस में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वकीलों में रोष व्याप्त है। अन्य बार भी हापुड़ बार एसोसिएशन के समर्थन में उतराई हैं।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343
🔊 Listen to this मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के…
Read more



























