हादसों को न्यौता दे रही है ट्रैक्टर ट्रालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की सड़कों पर दौड़ रही हजारों ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए जी का जंजाल बनी है और सड़क हादसों को न्यौता द रही है। मजे की बात तो यह है ये यमराज ट्रैफिक रुल के एक भी मानक को पूरा नहीं करती है। अनेक वाहन तो माल वाहक ट्रक बने है, जो भारी वाहनों को भी पीछे छोड़ देते है। ऐसे यमराज वाहनों से अनेक लोग मौत का शिकार हो चुके है।
सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रालियां ऊपर तक लकड़ी, सीमेंट, सब्जी आदि ऊंची तक लादती है, तो कुछ लोहे के गाटर, सरिए, बांस बल्ली, रोडी, बदरपुर, डस्ट आदि लाद कर सड़कों पर चल रही है। इन ट्रालियों को नौसीखिए हांकते है, जिन्हें रुल का जरा भी ज्ञान नहीं है। सड़कों पर बेधड़क दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रालियों पर नम्बर तथा लिफ्लेक्टर नजर नहीं आते है। जनपद में भवन निर्माण सामग्री का कारोबार बढ़ने तथा पुराने भवनों को जमींदोज करके नए भवन का निर्माण कार्य जोरों पर होने के कारण दिन पर दिन ट्रैक्टर ट्रालियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। परंतु ये वाहन परिवहन विभाग व पुलिस की नजर से कैसे बच रहे है, ताज्जुब होता है। नागरिकों ने ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































