चेयरमैन ने टूटे हुए डिवाइडर का किया 80 लाख का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की नवनियुक्त चेयरमैन पालिका की ओर देय पुराने भुगतान करने पर लगी है। हापुड़ के मध्य से गुजर रहे दिल्ली-गढ़ रोड पर बने डिवाइडर व फैंसी जाली लगाने वाले ठेकेदार का नगर पालिका परिषद हापुड़ की ओर करोड़ रुपए का बकाया था औऱ ठेकेदार भुगतान के लिए चक्कर लगा रहा था।
नवनियुक्त चेयरमैन ने इस ठेकेदार को 80 लाख रुपए का भुगतान बिना भौतिक सत्यापन के कर दिया है। बता दें कि पूर्व चेयरमैन ने डिवाइडर बनाने व उस पर जाली लगाने का ठेका कई टुकड़ों में एक ही ठेकेदार को दिया था। डिवाइडर व जाली टूटी पड़ी है और वह भी पूरे डिवाइडर पर नहीं लगी है। पिर भी 80 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। सबसे पहले हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने डिवाइडर बनाया था और उस पर लोहे की जाली लगाई गई थी। एचपीडीए का डिवाइडर व जाली कहां गई, यह कोई बताने को तैयार नहीं है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर
































