👁 0 views Views
धौलाना पुलिस ने सटोरिया पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सट्टेबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलाना पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 सौ रुपए नकद, सट्टा पर्ची व पेन आदि बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी एक सटोरिया महाराणा प्रताप गेट के पास अवैध सट्टे का धंधा कर रहा है। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा और कस्बा धौलाना के बड़ा मौहल्ला निवासी मनोज कुमार को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान मनोज कुमार ने पुलिस के समक्ष सट्टा करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को अन्य सट्टे के ठिकानों की जानकारी भी दी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























