गढ़: रूट डायवर्जन के दौरान हुई कहासुनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर वन-वे किया हुआ है जिसकी वजह से एक मार्ग कावड़ियों की सुरक्षा के लिए तो दूसरे मार्ग से यात्रियों को निकाला जा रहा है। शनिवार की शाम को ब्रजघाट चेक पोस्ट पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों को समझने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के समझाने के पश्चात यातायात सुचारू हुआ और वह वैकल्पिक मार्गों से निकले।
सावन का अंतिम सोमवार 28 अगस्त को है। ऐसे में शिव भक्त तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में पहुंच रहे हैं। शनिवार से भारी वाहनों का रूट नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया गया है जिसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और यात्रियों को परेशानी हुई जिनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। पुलिस के समझाने पर यात्री अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए।





























