ट्रैफिक रुल के उल्लंघन पर प्राइवेट बस का चालान व सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने एक ऐसी प्राईवेट बस का चालान पर बस को सीज किया है जो स्कूली छात्रों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहा था। इस प्राइवेट बस का मालिक जनपद मेरठ के गांव फफूड़ा की प्रमिला सिंघल है। बता दें कि स्कूली छात्रों द्वारा बस के पीछे लटक कर यात्रा की जा रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बस का 7 हजार रुपए का चालान पर बस को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि बस चालाक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि जनपद के स्कूली बस, व्यवसायिक वाहन, व यात्री वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वरना पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























