हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी सहरियार खान के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में अवैध निर्माण के मामले में यह कार्रवाई की गई है। उच्च अफसरों के आदेश पर कुल मिलाकर 25 माफियाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें सहरियार खान का नाम भी शामिल है।
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के शाहवेरी में अवैध निर्माण लगातार जारी है जहां बिल्डर, कॉलोनाइजर और भूमाफिया सक्रिय हैं। निर्माण कार्य बंद करने के बावजूद भी निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष वर्मा ने शाहबेरी में अवैध रूप से मकान बनाने और बेचने के मामले की जांच एडीएम को सौंप थी। जांच पूरी होने के पश्चात एडीएम ने रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा जिलाधिकारी को सौंपी। इसके पश्चात जनपद हापुड़ के सिंभावली के सहरियार खान निवासी समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130

























