जेएमएस में एक हजार से अधिक दाखिले होने पर मना जश्न










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जे0एम0एस0 ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नव प्रवेशित छात्रों के प्रवेश की बढ़ी संख्या पर धूमधाम से जश्न मनाया गया। स्थानीय जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस हापुड के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2023 24 के 1001 प्लस प्रवेश की उपलब्धि पर संस्थान के मैनेजमेंट ने प्रवेश प्रभारी को टीम सहित बधाइयां देते हुए संस्थान के प्राचार्य/डीन/ प्राध्यापकों/ प्राध्यापिकाओं एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ शनिवार की दोपहर 3:00 बजे कॉलेज के सभागार में जेएमएस परिसर के सभी सदस्य सहित स्वादिष्ट केक काटते हुए अपनी खुशी जाहिर की। जेएमएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ आयुष सिंघल एवं सचिव डॉ रोहन सिंघल ने जेएमएस परिवार के सभी सदस्यों के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया तथा जेएमएस ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल के दिशा निर्देशानुसार अपनी सभ्यता और प्राचीन प्रथा के अनुरूप क्रीम केक के स्थान पर स्वादिष्ट मिल्क केक उपलब्ध कराया जिसका सभी ने गैट टू गैदर पार्टी में संस्थान के सभी सदस्यों ने भरपूर लुफ्त उठाया और अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया में ईमानदारी लगन व निष्ठा के साथ जुड़कर और बड़ी से बड़ी संख्या में दाखिले पूर्ण करने का वादा भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित स्वादिष्ट भोज का भी भरपूर आनंद लिया। इस उपलक्ष में जेएमएस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष गौतम ने संस्थान के माननीय मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित गैट टू गैदर पार्टी की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। संस्थान के सचिव डॉक्टर रोहन सिंघल ने सभी जेएमएस फैमिली के सदस्यों को अपने व्याख्यान से प्रोत्साहित किया तथा साथ ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT







Related Posts

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 09/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में
error: Content is protected !!