साइबर ठग को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना देहात पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े दस हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड व एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश साइबर ठग गिरोह का एक सदस्य है, जो लोगों को झांसा देकर ठगी में लिप्त है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गश्त को दौरान बुलंदशहर रोड पर स्थिति सोना पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार प्रांत के जनपद वैशाली के थाना हाजिपुर का साहिल है। पुलिस ने उसके कब्जे से साढ़े दस हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड व एक फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950
























