हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। करंट लगने के बाद मजदूर अचेत होकर गिर पड़ा जिसके सिर में भी चोट आई है। अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह भवन मानकों के विपरीत बनाया जा रहा है।
दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के पास निर्माणाधीन कमर्शियल कंपलेक्स में शनिवार को एक मजदूर काम करते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बताया जा रहा है कि इस व्यावसायिक काम्प्लेक्स में होटल बनाने की तैयारी भी की जा रही है। मानकों को ताख पर रखकर बन रहे इस व्यावसायिक भवन के परिसर में करंट लगने के दौरान मजदूर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























