हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त स्थान में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे जहां अधिकारियों ने समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा हापुड़ कोतवाली पहुंचे जहां हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान कप्तान ने आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा थाना पिलखवा पहुंचे जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा भी मौजूद रहे। धौलाना थाने में धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विष्ट में समस्याएं सुनी तो वहीं बाबूगढ़ थाने में क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी और शीघ्र ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र से शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more























