हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर तहसील चौराहे के पास एक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के मामले में पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईपीसी की धारा 323, 332, 353 तथा 504 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दे की हापुड़ में तैनात कांस्टेबल मोहन सिंह शुक्रवार को खराब वायरलेस सेट को ठीक कराने के लिए हापुड़ कोतवाली में स्थित वर्कशॉप जा रहे थे। दर्ज एफआईआर के अनुसार वह अपनी निजी बाइक से हापुड़ के अतरपुरा चौराहे से कोतवाली की ओर जा रहे थे। इसी बीच पीछे आई एक गाड़ी लगातार हॉर्न बजाने लगी। मोहन ने पहले गाड़ी को साइड दी और आगे निकलने का इशारा किया लेकिन लगातार हॉर्न बजाने पर मोहन ने सोचा कि कार सवारों को मदद की जरूरत है इसके पश्चात उसने बाइक रोकी। इसी बीच कार में सवार महिला और दो पुरुष निकले। मोहन सिंह के अनुसार नीली शर्ट पहने व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही महिला ने नेम प्लेट नोचली। इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कांस्टेबल का कहना है कि धक्का-मुक्की कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उसकी वर्दी पर हाथ डाला। आरोपी धमकी देते हुए गाड़ी लेकर मौके से चले गए। पुलिस ने मोहन सिंह की तैयारी के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
























