बिजली चोरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर तथा कपूरपुर में छापामार कार्रवाई की और बिजली चोरों को पकड़ा। प्रभारी प्रवर्तन दल एससी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने छापा मार कार्रवाई की और दो बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला में छापामार कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय जुल्फिकार पुत्र तौफीक के यहां बिजली चोरी पकड़ी जहां लगे मीटर को बाईपास करते हुए एक केवल को साइड से जोड़कर पोल के सहारे नीचे लाकर विद्युत विभाग की डायरेक्ट लाइन को जोड़कर परिसर के अंदर लगभग 48 मीटर दूर ले जाकर बिजली चोरी की जा रही थी।


एक अन्य मामले में विजिलेंस विभाग की टीम ने जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर निवासी 32 वर्षीय कुशल सिंह पुत्र प्रकाश चंद के यहां छापामार कार्रवाई की जहां इनकमिंग केवल में मीटर से पूर्व कट लगाकर एक दो कोर काला केवल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता रेड मेरठ धीरेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र यादव, प्रभारी प्रवर्तन दल शफीक अहमद आदि उपस्थित रहे।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!