तीन साल से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रही 10 वर्षीय काजल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी काजल राणा खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहराने के लिए कड़ा परिश्रम कर रही हैं। काजल ऐसी खिलाड़ी हैं जो सात साल की उम्र से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रही हैं। जो अंडर-14 में खेलती है और कई मेडल भी हासिल कर चुकी है।

काजल राणा ने आठ वर्ष की उम्र में अंडर-14 में जिला लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और 9 वर्ष में अंडर-14 में ही 600 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। काजल ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी किया है। अब काजल राणा 10 वर्ष की हो चुकी है। काजल राणा आने वाले राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से मेहनत कर रही है। आपको बता दें कि काजल राणा दो बार 600 मीटर में हापुड़ जिले की चैंपियन भी बन चुकी है और हापुड़ जिले की तरफ से उत्तर प्रदेश स्तर तक भी 600 मीटर में खेल चुकी हैं। एक बार गोवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी दो किलोमीटर में ओवरऑल चैंपियन भी बन चुकी हैं। 10 वर्षीय काजल राणा और उनके छोटे भाई सात वर्षीय कन्हैया राणा भी 400 मीटर और 800 मीटर की तैयारी कर रहे हैं। दोनों भाई बहन लगातार तीन वर्ष से अपना कठिन अभ्यास जारी रखे हुए हैं। आने वाली राज्य चैंपियनशिप और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंडर-14 में अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। दोनों प्रतिदिन तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं। काजल राणा कक्षा 5 की छात्रा है और कन्हैया राणा कक्षा तीन के छात्र है जो कि खेल जगत में नाम रोशन करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!