चांद पर तिरंगा ,हापुड के छात्र खुशी से झूमे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): चांद पर भारत का तिरंगा लहराते ही हापुड के पास के ग्राम गिरधरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों की योग्यता व क्षमता पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया एवम एकत्रित होकर हाथ में तिरंगा लेकर चंद्रयान की इस उपलब्धि पर जश्न मनाया और कहा इस उपलब्धि पर हर भारतवासी का मस्तिष्क गर्व से ऊंचा हो गया है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक गीतेश पांडे,अमृता भारद्वाज,सारिका शर्मा,अलका देवी ,शालिनी गुप्ता,संजय कुमार,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























