हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बिजली चोरों के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान जारी है। बुधवार को ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाकर पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले 12 दिनों में 55 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
पिलखुवा के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि पिलखुवा के मोहल्ला साकेत, सपनावत तथा गांव डहाना में विभाग की टीम ने छापा मारा और पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























