चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम










चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने चन्द्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के होने पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा वैज्ञानिको को उनकी ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है। लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्ययन दौरे के क्रम में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर अवतरण का सजीव प्रसारण माँ भारती के चरण क्षेत्र कन्याकुमारी में देखने के पश्चात सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इस सफल लैंडिंग के पश्चात भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व का चौथा तथा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा वैज्ञानिको की तपस्या को दिया है।

हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!