हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी सभा रजि० हापुड़ द्वारा श्री गुरु नानक कन्या जूनियर हाईस्कूल फ्री गंज रोड़ हापुड़ पर एक सुलेख व डिक्टेशन प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया जिसमें लगभग 370 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समाज सेवी मुख्य अतिथि अनिल कुमार सावू थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजि० सभा के प्रधान हर्ष माहेश्वरी ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन इंदू गौर ने किया जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में जतिन प्रथम, कनक द्वितीय, दियाशु तृतीय रहे।
वहीं डिक्टेशन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, सागर द्वितीय, पाखी तृतीय स्थान पर रहे। सभा द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी सभा रजि० हापुड़ द्वारा
विधालय को महेन्द्र प्रकाश माहेश्वरी की स्मृति में एक पंखा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मधुसूदन दयाल महेश , विकास गोयल, हर्षित गोयल, अंकुश तापड़िया, मुकेश कुमार तापड़िया, मुकेश तोषनीवाल, संजीव तापड़िया, संदीप तापड़िया पंकज मालपानी, अनुज सोमानी, अनुज मालपानी, कमल मालपानी, सभा की और से उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से गगन कौर, भावना निर्वाल, सरोज शर्मा, राधिका चौधरी का योगदान रहा।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























