हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजातों की किलकारी गूंजी है। दो अलग-अलग प्रकरणों में गर्भवती महिलाओं का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां दोनों ने बच्चों को सुरक्षित जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बाबूगढ़ के गांव गोहरा की रहने वाली 24 वर्षीय कविता पत्नी सोनू को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। मामले की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रास्ते में ही मोहम्मद आजमपुर कुचेसर चोपड़ा के नजदीक आने पर कविता को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी जिसके पास कविता का सड़क किनारे एंबुलेंस रोक कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। पुष्पेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, आशा सतीश देवी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।
वहीं गांव अठसैनी निवासी रजनी पत्नी धर्मेंद्र को अचानक प्रसव पीड़ा उठी जिसके बाद 108 एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। जैसे ही गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस गढ़मुक्तेश्वर के घंटाघर पर पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। इसके पश्चात एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां उसने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान ईएमटी भुवनेश कुमार, चालक मुकेश और आशा की सूझबूझ से महिला ने बेटे को जन्म दिया।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























