पिलखुवा,सीमन/अशोक तोमर/योगेश शर्मा (ehapurnews.com):स्थानीय पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सैंट्रो कार तथा उसमें लदी 41 पेटी (1968 पव्वे) विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार का मध्यरात्रि के करीब पुलिस डूहरी पैट्रोल पम्प के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक सैंट्रो कार को जांच के लिस रोक लिया। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। आरोपी थाना पिलखुवा के संतोगढ़ी का बादल व आलमपुर का रंजीत उर्फ मल्ली है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार से 41 पेटी विदेशी शराब केजी रोमियो अरुणा प्रदेश की बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शराब की तस्करी कर जनपद हापुड़ में अलग-अलग लोगों को बेचते है और फिर वे अपने-अपने इलाकों में ग्राहकों को बिक्री करते है। शराब के धंधे में जुड़े लोगों के लिए कम लागत में अच्छे मुनाफे का धंधा साबित हो रहा है,इसलिए शराब के अवैध कारोबार से रोजाना नए लोग जुड़ रहे है।































