हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब हापुड़ द्वारा तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे इस बार कार्यक्रम को हर बार से अलग तीज कार्निवाल के रूप मे तैयार किया गया। जहाँ पर मेंबर्स के लिए शॉपिंग , गेम्स और खाने के लिए दुकानें लगाए गए थी और हर साल की तरह तीज क्वीन प्रतियोगिता की गई जिसमे लायंस तीज क्वीन और बहु तीज क्वीन मे अलग अलग तरह के महेंदी राउंड पब्लिक चॉइस राउंड आदि हुए। लायंस तीज क्वीन में लायन कनिका अग्रवाल को विजेता चुना गया। महेंदी राउंड मे लायन साक्षी जैन का चयन हुआ। बहू तीज क्वीन मे वर्षा सिंघल को विजेता चुना गया और महेंदी राउंड मे पद्माक्षी का चयन हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। लायंस क्लब के सभी सदस्य व परिवार मौजूद रहे। लायन अध्यक्ष सचिन (एस.एम.) ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि सेवा कार्यों के साथ साथ क्लब के सदस्यों का भी पूरा मनोरंजन हो। उसके साथ ही हमारे जो भी रीति रिवाज है उन सबको परंपरागत तरीके से मनाया जाता रहे। लायन अध्यक्ष ने ये भी बताया की आने वाले 17 सितम्बर को अधिष्ठापन समारोह की तयारी पूर्ण रूप से चल रही है। लायंस सचिव सुरेश गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा 28 अगस्त को कलेक्ट्रेट मे प्रथम लायंस प्याऊ का उद्घाटन किया जायेगा जो की क्लब का आठवां स्थाई प्रोजेक्ट है। कार्यक्रम के संयोजक लायन बेलु गोयल, सह-संयोजक तन्वी गुप्ता और सह-संयोजक वर्षा सिंघल द्वारा कार्यक्रम की सारी तैयारी बहुत ही अच्छे से की गई और कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लायन आनंद प्रकाश आर्य , लायन विनोद गर्ग , लायन नरेश शर्मा , के. के. मित्तल , लायन रविंद्र कुमार गर्ग , लायन अशोक गुप्ता, लायन राकेश गर्ग , लायन प्रमोद कुमार गर्ग , लायन राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अग्रवाल, लायन चक्रवर्ती गर्ग , लायन संजीव गोयल , लायन संजय गर्ग , लायन राजीव कुमार सिंघल , लायन अजय अग्रवाल , लायन डॉ. दुष्यंत बंसल , लायन विकास अग्रवाल, लायन विपिन गुप्ता, लायन प्रशांत अग्रवाल , लायन अमित कृष्ण गर्ग (सी.ए.) , लायन रजत कृष्ण गर्ग , लायन सौरभ अग्रवाल , लायन अनुज जैन , लायन ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद थे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT






























