सीसीटीएनएस की रैंकिग में हापुड़ जनपद फर्स्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की सीसीटीएनएस रैकिंग में जनपद हापुड़ नें प्रदेश भर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिससे नोडल अधिकारी व सीसीटीएनएस दफ्तर में कार्यरत पुलिस कर्मियों में हर्ष है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने नोडल अधिकारी (पुलिस क्षेत्राधिकारी) स्तुति सिंह तथा सीसीटीएनएस कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के साथ कड़ा परिश्रम करते हुए ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सीसीटीएनएस रैंकिग में जनपद हापुड़ को प्रथम स्थान प्राप्त करना यह पुलिस कर्मियं की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























