👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में खेड़ा बिजली घर के अवर अभियंता और लाइन मैन ने मोहल्ला रजनी बिहार में बिना एस्टीमेट ही बिजली का खंभा बदलकर लाइन को शिफ्ट कर दिया। मामले का पता चलने पर लाइनमैन को हटा दिया गया है जबकि अवर अभियंता को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
पूर्व सभासद विकास तोमर ने मामले की शिकायत की थी। दरअसल बिना एस्टीमेट के ही खंभा नाली में लगा दिया गया। ऐसे में पानी की निकासी को लेकर शिकायत की गई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके पश्चात मामले में लाइनमैन को बिजली घर से हटा दिया गया है जबकि जेई को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























