हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह एक बाइक सवार की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया निवासी 32 वर्षीय सतीश शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा बृजनाथपुर शुगर मिल में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्य करता था जो रात को नाइट ड्यूटी करने के पश्चात वापस अपने घर लौट रहा था। रविवार की सुबह करीब 10:15 बजे जैसे ही सतीश नवीन मंडी के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सतीश के पिता पूर्व सैनिक हैं।

सतीश को राहगीरों ने हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। सतीश की मौत से परिवार में कोहरा मचा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























