👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान पुष्प अर्पित कर सुभाष चंद्र बॉस के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मोमबत्ती जलाकर सुभाष चंद्र बोस को याद किया। इस मौके पर अजय सिंह जयंत, रिटायर फौजी हरेंद्र सिंह, पूर्व सभासद तिलोकचंद, लोकेश सभासद, अनीस, नेता हेतराम, सूरज आदिल और मौजूद रहे।






















