VIDEO: गढ़: गंगा के जलस्तर में एक मीटर की गिरावट











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर में एक मीटर की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। खादर क्षेत्र में पानी भरने से बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों को मजबूरन पशुओं के लिए यहां वहां से चारा लाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेला मार्ग पर भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गंगा का जलस्तर 199.8 मी के निशान पर पहुंच गया था जो शनिवार को एक मीटर की गिरावट के साथ 198.8 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों को गंगा के जलस्तर को लेकर जागरूक किया है। साथ ही बाढ़ राहत चौकिया भी अलर्ट मोड पर हैं। ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह सतर्क है।
पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बारिश और बिजनौर, हरिद्वार बैराज से पानी छोड़ जाने के पश्चात गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिससे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गई थी। हालांकि गंगा के जलस्तर में अब गिरावट देखी जा रही है।








Related Posts

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

🔊 Listen to this 27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर…

Read more

बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

केयर क्लीनिक की ओर सभी क्षेत्रवासियों को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

केयर क्लीनिक की ओर सभी क्षेत्रवासियों को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी
error: Content is protected !!