अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा यूट्यूब से देख कर ले रहे ट्रेनिंग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सपनावत निवासी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा का एशियन गेम्स में चयन हो गया है लेकिन किसी प्रकार की सुविधा व सहायता न मिलने से विनोद राणा को अपना लक्ष्य हासिल करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। महावीर विनोद राणा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद अकेले मेहनत करके विश्व स्तर पर भारत को गोल्ड मैडल दिलाए हैं। महावीर विनोद राणा का एशियन गेम्स का चयन 20 जून को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ था और वहां पर फेडरेशन ने ट्रेनिंग से लेकर डाइट तक सभी सुविधा देने का वादा किया था। 20 जून से लेकर अब तक काफी दिन हो चुके हैं। अभी तक न कोई सुविधा मिली है और ना ट्रेनिंग।


विनोद प्रतिदिन सुबह 3:00 उठकर गांव के अनट्रेन्ड बच्चों के साथ ट्रेनिंग करते हैं। यूट्यूब के माध्यम से जुजुत्सु के दांवपेच सीखते हैं। जब सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रही तो गांव का यह खिलाड़ी भी क्या कर सकता है? मजबूरी में वह गांव के अनट्रेन्ड बच्चों के साथ अभ्यास करते हैं। हालांकि इस दौरान गांव के बच्चे विनोद राणा का पूरा साथ दे रहे हैं। विनोद राणा का कहना है कि उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है जिससे वह देश का नाम रोशन कर सकें।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित लगभग 130 ईट-भट्ठों की अब जीएसटी विभाग की टीम हर महीने जांच करेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर…

Read more

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति रविवार आज छह घंटे बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि आने वाले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा
error: Content is protected !!