हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मारवाड़ पुलिस चौकी में तैनात दो कांस्टेबल यशवीर गौरव कुमार के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। दोनों भ्रष्टाचारी कांस्टेबलों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों ने 9000 रुपए की रिश्वत ली।

हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी मनिंदर पुत्र कप्तान सिंह का आरोप है कि उसके पिता का एक ट्रक कर्नाटक से कच्चा नारियल लेकर मुरादाबाद के लिए जा रहा था जिसे चालक सन्नू खान निवासी राजस्थान चल रहा था। जैसे ही ट्रक मारवाड़ चौकी क्षेत्र के फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो बस से ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया। ट्रक में लदा नारियल दूसरे वाहन में लादने के लिए पुलिसकर्मियों ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जिससे जुड़ा रिकॉर्डिंग भी सामने आया है।

मारवाड़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल यशवीर तथा कांस्टेबल गौरव कुमार ने पीड़ित से 9,000 रुपए की रिश्वत ली। दर्ज एफआईआर के अनुसार 16 अगस्त को आरोपी पुलिसकर्मियों ने चौकी में यह रिश्वत ली जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























