हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में राशन उपभोक्ताओं को मुक्त में मिलने वाला राशन का चावल खुले बाजार में 26 रुपए प्रति किलो की दर से धंधेबाज ले रहे है, जो आगे चलकर 50 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। राशन का यह चावल राशन दुकानदार और उपभोक्ता दोनों ही बेच रहे है।
हापुड़ के भगवती गंज में तीन ठिकानों पर स्कूटी, बाइक तथा ई-रिक्शा से बदले हुए वारदाने में राशन का चावल धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है। धंधेबाजों के गोदाम राशन के चावल से भरे है। हापुड़ जनपद के अलावा आस-पास के जनपदों के ग्रामीण अंचलों से भी राशन का चावल हापुड़ पहुंच रहा है। मुनाफे का धंधा होने के कारण आए दिन आए लोग इस धंधे से जुड़ रहे है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























